युगपरिवर्तक V/s युगांधर"
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शीतल हवा का एक झोका आया ,
और चला गया
प्राणवायु बन
फेफड़ो के रास्ते स्वास के वास्ते
रक्तकणों तक पहुचं कर,
वापस रूप बदल कर
नाशिका द्वार से ब्रह्मांड में समा कर।
वही मथुरा-
गोकुल के घने जंगलो की हरियाली मेंं शामिल हो
मथुरा से आया या
वृन्दावन से आया
या द्वारका से आया
परन याद तो किया जाएगा केवल
"कुरुक्षेत्र " के
एकलवक़्ता एकलश्रोता के रूप में हुए
गीता संवाद की याद में।
हवा पुनः
फिर आई,
पर अब न तो देवकी के पल्लू से आयी
और न यशोदा मैया के आँगन से
हवा तो आयी गौतमी के आँचल से
यशोधरा की सााँसों से
और
वही राधा का स्नेह समर्पण लिए,
सुजाता की
मीठी खीर से ।
वहीं नन्द का लल्ला वासुदेव
सिदार्थ गौतम बुद्ध बन गया ,
और बोधगया में
बोधिवृक्षय के नीचे वंशी बजैया,
बैठ गया नए रूप में
और वो ,
जाने गये देश- विदेशों में ,
दुःख मुक्तिमार्ग से ,, त्रिपिटक,, के रूप में
चीन,जापान,श्रीलंका थाईलैंड में ।
बात अभी खत्म नहीं हुई,
शुरू हुई है
वही दिव्यात्मा, दृढ़संकल्पी
दुनिया भृमणि _ज्ञानपिपासु
मुफलिसी ऐसी की,
जठराग्नि न बुझी,
परन असल भूख थी मन मे
समरसता की
जा खंगाली ग्रंथालय UK, USA में,
हार्वर्ड में, ऑक्सफ़ोर्ड में, कैम्ब्रिज में,
कारण साफ था ,
आर्यवर्त के गुरुकुलों में
उच्च कुल वंश योग्यता थी दाखिला की ।
नीली छतरी की नीचे,
नीलवस्त्रधारी
क्लासरुम से बहार बैठने वाला ही कहलाया
"सिंबल ऑफ नॉलेज "
विदेश में
महागरीब,
माहगरीबी से निकला,
महागरीबों के लियेे
गरीब विधुर के घर सागभाजी खाने वाला ,
वही मसिहा
निवस्त्र द्रोपदी को वस्त्रवर्ण देनेवाला ,
वही
'' युगांधर'' द्वारकाधीश
कभी गौतम तो
अभी अंबेडकर बन जन्मा।
और अब की बार न इंद्रप्रस्थ में ,
न ही हस्तिनापुर में
वरन '' इंडिया" में युगपरिवर्तक बना
अस्त्र नही ,
सस्त्र नही और
न ही सुदर्शन चक,
अब कलमस्त्र धारण किया,
मयूरपंखी का वही गहरा नीला रंग को
हर दिन
पोशाक बना कर पहन लिया।
कहत मीमरोठ सुन शिव राम
शीशनमन हर क्षण क्षण ,
किया तो भी कम ही किया,
याद किया जाता है ,
बाइबिल के मसिहा सा
कुरान के पैगम्बरसा तथा
गीता के कृष्णसा
बाबा तो याद किया जाएगा सदा
हे- शिव राम वो
" शिव नहीं थे,
राम नही थे"
थे तो
साक्षात " कृष्ण" के आधुनिक अवतार थे
दीन- दुखी गरीब वंचितों के मधुसूधन थे।
आर्यवर्त के पांचवे वेेेद
" भारत सँविधान" रचियता
संसद संवाद में सांसदों द्वारा
" सँसद" में
कानूनविद को ,
न्यायालय में न्यायमूर्तियो द्वारा
आधुनिक द्वारकाधीश ,
न्यायाधीशों द्वारा
भारत मे ही नही,
भारत के बहार भी,
U N O में पैनखुदा के रूप में,
सदा सदा याद किया जाएगा,
निलवर्णधारी को
मयूरपंखधारी सम जगत में
मृत्यु उपरांत मोक्ष्य के बजाय,
याद किये जायेंगे सदा ,
अश्पृश्यता निवारक के रूप में।
सादर : शिव राम मीमरोठ
No comments:
Post a Comment