पुस्तैनी संस्कार
2018 तो कैसे जैसे गुजर गया
तो गया
पर जरूरत है 2019 में सावधान रहने की,
मात- पिता, परिजन_गुरुजन,
यार - दोस्त, बंधुजन - स्वजन,
सब कहतें, सावधान रहना !
मीठे लोगों के मीठापन से,
मीठा मीठा बोलने वाले,
साथी- कनिष्ठ वरिष्ठ आपके,
आज नहीं तो कल,
उनका शुगर सा मीठापन
जो प्रशानिक डायबिटिक बनजाएगा।
2018 तो कैसे जैसे गुजर गया
जो छूट गए वो बिछड़ गए
पर जरूरत है 2019 में सावधान रहने की,
सावधान रहना!
रूखा कड़वा सच्चा बोलने वाले
सही मायने में अलार्म हैं आपका
इनके रूखे शब्द दवा है, दुआ हैं,
हर मर्ज की, हर दर्द की
जामुन करेला गिलोय ज्यूस है,
रामबाण औषधि है
प्रशानिक डायबिटिक की
सावधान ! रहाना ये,
अतुल्य, अमुल्य रत्न, दूर ना हो जाएं
आपके परिवेश से ,आवेश से , पहुंच से,
सावधान रहना! वर्ना, ऐसा हुआ तो
जो प्रशानिक डायबिटिक बनजाएगा।
I
2018 तो कैसे जैसे गुजर गया
तो गया
पर जरूरत है 2019 में सावधान रहने की,
कमी नहीं है निजी और सरकारी प्रशासन में
राजनीति और बिजनेस में
मख्खन पॉलिश, तेल मालिस
और बटरिगं करने वालो की
अब अंदाज ए बयां बदल गया
बटरिग का,
बॉस से बॉस कि तारीफ करना
डायरेक्ट बटरींग
पब्लिकली बॉस की तारीफ करना
इनडायरेक्ट बटरींग
जूनियरों में बॉस की तारीफ करना
" अपवर्ड रिमोट बटरींग"
सीनियरों में भी बॉस कि तारीफ करना
" डाउनवार्ड रिमोट बटरींग "
कहलाती है
अब तो बटरींग से कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा
और
जो प्रशानिक डायबिटिक बनजाएगा।
2018 तो कैसे जैसे गुजर गया
तो गया
पर जरूरत है 2019 में सावधान रहने की,
सावधान रहना ! उनसे
जो सब के मन को भाते हैं
ईद, दीवाली, होली, क्रिसमस
और नए साल पर जो ,
घर भी मिलने आते हैं,
जन्म दिन और शादी की जुब्लिसिलवर
मुबारकबाद सबसे पहले देते हैं
स्पून नहीं वो , पर चमचे हैं,
सावधान रहना ,
चमचों का ये निज धर्म हैं,
जिस कड़ाई में वो रहते हैं
सबसे पहले उसी कड़ाई के
पैंदे को रगड़ा करते हैं।
जो समझ सकते है
वो समझ भी गये होंगे
और जो नहीं समझे,
उनको
2018 के पुराने व 2019 के नए
बटरिंग में एक्सपर्ट इंपॉर्टेंट
हाईटेक , चाईनीज चमचे मुबारक हो,
और तो और क्रोम- पॉलिशड चमचों की वर्चुअल
बटरींग से कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा
और
जो प्रशानिक डायबिटिक बनजाएगा।
सादर: शिव राम मीमरोठ,
उप मुख्य बिजली इंजीनियर/नि/उपरे, जयपुर
No comments:
Post a Comment