मेरे होठ झूठ बोलते है इनकी हंसी पे तुम यकीं न करना
अक्स पर दर्द न झलके होठों की खुशी पे यकीं न करना
झूठे है मेरे होठ, इन्हे होठों से छू के होठ झूठे न करना
ये होठ मेरे नहीं है मुझे वसीयत में मिले किसी जोंक से
छूने से हिमोफिलिया हो तुम किसी दवा में यकीं न करना
दिल डूबा लबालब दर्द से भरे प्रेमसागर मानसरोवर में
कल नाता तोडलूं तो तुम आजके प्रेम में यकीं न करना
तुम्हारे अंक में छुप कर मुस्कराना मेरे होठों की फितरत
मेरे होठों के साथ बहक कर तुम इश्क में यकीं न करना
होठ पहले तो साफ थे इन्हे झूठा किया किसी ने बाद में
तुम झूठों को क्या झूठा करोंगे?उथले में यकीं न करना
No comments:
Post a Comment