Friday, 14 March 2025

बोलने को तो हर कोई हैप्पी होली बोलता है।

कैलाश ने मुझे हैप्पी होली बोला तो मैंने भी कैलाश, सुनील, रघुनंदन और पुरुषौतम आप सभी को एक साथ हैप्पी होली तो बोला मगर क्वेशन प्रतिक्रिया में मेरे ही मुखारविंद से ही निकला था, सभी हैप्पी होली बोल तो रहे हो एक दूसरे को, ऐसे तो सभी बोलते आ रहे है सदा सदा से मगर क्या कोई किसी को ख़ुशी दे पाया है आज तक या यूँही समाने वाले की होली जलने और जलाने की ख़ुशी में ख़ुश हुए उसकी बर्बादी की शुभकामनाएँ देते रहे होंगे, हम कभी से या अभी से। ऐसा तो नहीं, नहीं ऐसा तो नहीं पौराणिक काल में भी होली की शुभकामनाएं दी जाती रही है। यूँ तो राजा जनक के स्वयंबर में राम ने रावण को बोला हैप्पी होली और रावण ने राम को भी बोला हैप्पी होली, फिर भी रावण की लंका क्यों जली? कृष्ण ने कंस को बोला कंस मामा हैप्पी होली और कंस ने कान्हा को बोला हैप्पी होली फिर भी मामा कंस का क्या हुआ जग जाहिर है। युधिष्ठर ने दुर्योधन को हैप्पी होली बोला, द्रौपदी ने देवर दुर्योंधन को बोला आओं देवर जी होली खेले, आपको होली मुबारक हो और लौटते वक्त जलाशय को संगमरमर की फर्श समझ जलमग्न हुआ तो पांचाली फिर बोली बुरा ना मानो देवर जी होली पर तुम तो रहे अंधे के अंधे ही------------

बोला तो अर्जुन ने कर्ण को भी था सूथपुत्र हैप्पी होली और सूथ शब्द सुन गुस्से में फॉर्मल्टी निभाते हुए होली से ज़्यादा दिल जलते हुए कर्ण बोला तो सही पंतु उल्टा बोला होली हैप्पी कौंतैय!अगली होली कुरुक्षेत्र में खेलेंगे और फिर शुरू हुआ शुभकामनाओं का दौर जो कुरुक्षेत्र में जा के थाम। यूक्रेन ने रूस को और रूस ने यूक्रेन को बोला हैप्पी होली और कीव और खारकिव होली से जलते रहे , भारत ने पाक औरपाक ने भारत न को बोला हैप्पी होली फिर भी कश्मीर में खून की होली खेलते रहे, इतना ही नहीं चाइना ने अमरीका को और अमरीका ने चाइना को बोला हैप्पी होली और दोनों बाजार में पिचकारी और गुलाल बेचते बेचते रहे दुनिया को दिखाने, और बनाते रहे एटमबॉम और बारूद के ढेर। अजी छोड़ो साहिब जी ये तो सम्राटों की राजनीति की बातें हुई अब दिल की बाते भी करलो होली के अवसर पर कब कब तारतार हुए होली पर रिसते, सीता ने कैकयी को बोला हैप्पी होली और फिर जो हुआ की सीता की होली कुछ जंगल में गुजरी तो कुछ लंका में गुजरी, राम ने झूठे बार सबरी के खाये सबरी ने भी प्रभु श्रीराम को हैप्पी होली बोला और मस्तमलंग होके बावरी हुई जंगल जंगल गति रही "मेरी कुटियाँ के भाग्य खुल गए श्री राम जो आए मेरी कुटियाँ के भाग्य खुल गए । रामराज्य स्थापना के बाद एक दिन प्रातकाल राम नगर भ्रमण के लिए निकला तो धोबी धोबन से कह रहा था कि अब तो ख़ुश हो खूब हैप्पी होली खेल आई सारे मौहले के भड़ुओं के साथ, बता साली धोबन तू रात कहाँ रही किस किस के साथ रात भर होली का रंग भर भर पिचकारी डलवाती रही और धोबन अनुनय विनय करती रही कि साहिब मैं तो मेरी सखी के घर थी वही पर होली के गीत "धौल्या" गति रही और हम चार पाँच सभी सहेलियाँ उसके घर ही सो गए, पौ फटते ही हम सब अपने अपने गहर रवाना हुई तो मैं भी आ गई। धोबी चिल्ला के बोला मुझे पगला समझ रखा है क्या? मैं नहीं आने वाला तेरे झांसे में तू रातभर घर से बाहर कहीं भी रही हो "मेरी तो इज्जत पूरे मोहल्ले में तारतार हो गई, ऐसा भला तो श्रीराम ही है जो लंका रह आई सीता की अयोध्या के राजमहल में ले आया। मैं तो मेरी कुटिया में तुझे नहीं रख सकता,आख़िर मेरी इज्जत का सवाल जो है।" बस, सीता जी को हैप्पी होली बोलते बोलते ही अगले ही दिन श्रीराम ने भी धोबी की बातों में आके सीताजी को पुनः वनवास सिधारने के फरमान जारी कर दिए और बाद में धरती में समा गई । और तो और राधा भी बोली श्रीकृष्ण से हैप्पी होली और श्रीकृष्ण न केवल बोला बल्की राधा संग खूब होली खेली जो आज भी ब्रज की होली के नाम से मशहूर है, मगर बाद में कान्हा मथुरा वृन्दावन छोड़ द्वारिका चले गए द्वारिकाधीश बनने और जीवनपर्यंत राधा की आँखों से पिचकारी के रंग के मानद 'प्रेमाशूँ' बहते रहे। क्या यूँ ही दी जाती रही और रहेंगी हैप्पी होली की शुभक्मनाएँ। शौले फ़िल्म में पहले तो ठाकुर ने गब्बर को बोला हैप्पी होली फिर गब्बर ने ठाकुर को बोला हैप्पी होली, गब्बर ने होली खेलने ही तो पूंछा था सांभा और कितने आदमी है? फिर भाभी बंसती से गब्बर झूमते हुए ही तो बोला था नाच बसंती नाँच और धर्म ने पाप का हिसाब बताते हुए आदेश फेंके बसंती " कुत्तों के सामने नहीं नाचना"

साभार : चड्ढी किसने गिफ्ट में दी?(मेरी आगामी व्यंग पुस्तक)
@कॉपीराइट रिजर्वर

Saturday, 12 October 2024

 मौन का मौन संवाद

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बोलते ही शब्द वजन छीन लेते है मनभावों से
मौन में मौन का, प्रेम का संवाद हुआ आंखों से
न कभी मिलने की चाहत रही, न चाहत पाने की
दिल खुश होता है,उन्हे नींद में महसूस करने से
मिलने से भला जो होगा बिन मिले महसूस करू
वो भी तो डरते है खुदा, खुदा की तरह मिलने से
भीड़ में खोजते उन्हे खुदा,अपने परायों में देखते
दिल मान गया प्रेम में, वो बच गए दिल लगाने से
नाम कोई लेवे उनका , हम पीछे मुड़के देखते
कंखिया त्योरियां नजरे उन्हें देखती पलकों से
प्रेम युद्ध में अहसास_भावना बहे अश्कों में
वो जीत जाए जंग, हमें खुशी प्रेम में हारने से
खोने पाने के अहसास समरस हुए अब मेरे
दिल ऐसा लगा गौतम बुद्ध का आम्रपाली से
छुआ नहीं आंखों ने जिस्म,वक्ष अधर अतके
गीता कहे प्रेम निष्काम करे जिस्म या रूह से
प्रेम में विश्वास हो तो अच्छे वर्ना विषवास होगा
हम वन चले,नो में से तीन गए,सीता कहे राम से
प्रेम में भीगे मन प्रेमी का, प्रेम तन भिगोता नही
प्रेम की वर्षा में हो खुदा, हमें परहेज नहीं नहाने से
प्रेम में जिव्हा खामोश, अधर सिले हुए शून्य में
सांसों ने महसूस किया प्रेम, आंखो के कहने से
सादर: शिव राम मीमरोठ
@ कॉपी राइट रिजर्व

 ***********************************

अभी से वो नजरफेर हो गए
*************************************
मोहब्बत करके हमसे से प्यार में वो बदनाम हो गए
" दुर्गेश" उनके इश्क में तुम कवि बन मशहूर हो गए।
एक सी सोच रही एक सा ख्याल एक सा स्वप्न रहा
पहले अलग अलग दो जिस्म थे फिर एक रुह हो गए
पास बैठे बतियाने निस्वाशों की गर्म हवा स्वास बने
निस्वासों से हवा ले फेफड़े दिल के और पास हो गए
छूते नही उन्हे,बिजली है वो,उन्हे छूने से लगे करेंट
बिन छुए बिन चखे लव में लब उनके लजीज हो गए
उन्हें नही पता उनकी परछाई भी दिल अजीज है
वजह कुछ, ठोस रही होगी जो वो हरजाई हों गए
हमें देख भौंहे तिरछी करी और नाक सुकेड़ी क्यों
होठ वक्र हुए उनके ठोडी तक हम अजनबी हो गए
उन्हे पूजा ह्रदय में मैंने समझ कभी लैला कभी राधा
मन मैला हुआ मेरा दिल तोड़ के वो गुनहगार हो गए
कई मर्तबा दिल तोडा,दिल मेरा कमबख्त जुड़ गया
मुंह मोड़ भी लेंगे वो, कभी अभी से नजरफेर हो गए
उनकी कातिल नजर से निगाह में जकड़ा रहा दिल
बिन पंख बिन उड़े वो मेरी दुनिया से फरार हो गए
पहले इश्क में दर्द कम था जब प्यार उनका दवा था
अब दवा सहित औषधालय से वो वैध हवा हो गए
सादर : शिव राम मीमरोठ दुर्गेश
@ कॉपी राइट रिजर्व

 ***†*********************************

आम्रपाली
**************************************
दिल करता उनसे कुछ कहना, मगर कभी नही कहना
अंतर्मन मे उनकी बाते भर कर मन ही मन खुश रहना
मन की बाते उनसे कहदी तो फिर शेष बचा क्या मन में
मन की बाते मन में रहे,कहे नही,मन अवशेष बने रहना
मिलते नही वो दिखते नही वो फिर भी मेरे दिल में रहते
ये दिल उनका,वो मालिक इसदिल के उन्हे दिल में रहना
मिलना नही मुनासिब नसीब में कई बातें उनसे कहने को
उन्हे याद करे या उन्हें भूले,फिर भी दुविधा में खुश रहना
मन खुद्दारी करे किसी से दिल गद्दारी कैसे करे उसी से
मेरा मन मेरा दिल मुझे इनके और उनके चंगुल में रहना
ये प्यार वगैरा क्या होता है करते क्यों हैं लोग मोहब्ब्त
जिसने आंखें चार करी उसे होठों से प्यार में प्यास रहना
धर्म से हिंदू कर्म से बौद्ध हूं मैं, पर पूर्ण बुद्ध बना नही
अब चाहें बनू बौद्ध भिक्षु मुझे तो आम्रपाली संग रहना
सादर: शिव राम मीमरोठ
@ कॉपी राइट रिजर्व
All reactions:
Kc Sharma, Piara Singh and 7 others

  कच्चा रंग होली का Vs पक्का रंग जाति धर्म का

**********†********************
होली का कच्चा रंग रंगे छोटी होली बड़ी होली धुलंडी सा
रंग सदा रहा उर्वशी सा आम्रपाली सा, सन्नी लियोनी सा
रंग काम का रंग नाम का रंग अदब का ,रंग कुर्सी का,
किस रंगरेज ने रंग धर्म, धर्म ने रंग लिया अफीम सा
शादी में रंग हल्दी का फीका पक्का रंग जात धर्म का
दहेज रंगे शादी का ताना बाना संबंध कबूतर बाज सा
शादी परिवार वंश समाज रंग की सीढी देखे घोड़ा चढ़े
रंग जात देखे बिन फरेबी फरेब करें एकांतमें यमराज सा
कौनसे रंग में रंगा जिस्म रंगीन लगे सुनसान में एकांत में
जिस्म क्यों ना रंगा हल्दी के रंग में रंगरेज था अंग्रेज सा
होठ लाल रंग के झूठे किए एक तस्तरी में एक चमचे से
स्त्री से सांसे रंगीन करे शादी जांच जात धर्म लिटमस सा
रंग आड़े कौनसा आया, समरूप कृत्य में सजा में अंतर
रंग जो रंगे पुलिस का डंडा वो फर्क करे चोर से धंधा सा
सादर : शिव राम मीमरोठ
@कॉपी राइट रिजर्व

 नींद ख्वाब सोना

जब चाह में मिरा तकिया का नाम
यूं ही हमने तिरा नाम पे रख दिया
मिरा तकिया मिरा दोस्त बन गया
दिल तुनामी तकिए पे रख दिया
भाव जो खाते थे नजर जो फेरते थे
हमे यतीम समझ के कहते थे उनका
दिल लॉकर में रखा छोडा ऐसा कहते
तेरे नाम से तकिए ने जख्म सही दिया
तुनामी तकिएसंग ख्वाबों में होता हूं
तिरी नीली आंखो में चेहरा खुद का
शुरू से नींद में दिखा तो करता था
इश्कसे पहले आंखों ने धोखा दिया
दोष किस की आंखो में था पता नही
आइने में मेरी आंखे तुझे खोजती रही
तिरे बगल में तिरी सहेली दिखती थी
तकिए से खफा आइने ने यूं धोखा दिया
तुनामी तकिया ज्यादा मुलायम यूं हुआ
या मेरे ही दिल को लगता तिरे नाम संग
मैने थोड़ा सा भी कुछ तुझसे नही लिया
मजा तिरे नाम के तकिए ने ज्यादा दिया
बाहों में सिमटता तिरे नाम का ये तकिया ,
मुझे अच्छा लगता तिरा नाम का ये तकिया
तकिए ने जंघाओं के आलिंगन में दुबक के
तिरे होने का अहसास कल ताजा कर दिया
तुनामी तकिया शिकायत मुझसे करे तिरि
मुझे नाचीज़ कहे और तुझे सब चीज कहे
ग्रीवा पसरी तो थी तकिए पर तुम्हारी भी
फिर तकिए ने आरोप मुझ पर लगा दिया
कैसे छुडाऊ पीछा तिरे नाम के तकिए से
तकिए में तुम हो या तुम ही खुद तकिया हो
मेरी जिंदगी में तिरे नाम तकिए ने मेरे लिए
तिरे नाम के तकिया को कलाम बना दिया।
सादर : शिव राम मीमरोठ
कॉपी राइट @रिजर्व
All reactions:
You, Piara Singh, Arun Kumar Nagar and 11 others
Like
Comment
Send
Share

 बुद्धम शरणं गच्छामि

जुड़े तो थे कभी शिव स्वयं शक्ति से
जुड़ाव आत्मिक निराकार भक्ति से
रसपान वर्जित नही आक धतूरा खाएं
रति काम सा नही संबंध राधेश्याम से
मर्यादा नीति तज,अनीति तकी नही
दुराव नियति में गौरी पार्वती दुर्गा से
जो होना था वैसा नही हुआ कुछ भी
प्रेम यात्रा जारी फिर हुई दोस्ती उससे
बंधन में बंधना कितना जरुरी, वर्ना
गोपियों संग कान्हा उड़े पूंछलो राधा से
रुक्मणि तो रुक गई अपने आंगन में
कान्हा का दिल जा लगा उस राधा से
फितरत्ती ने फितरत में भगवान भी बदले
शिव छोड़ कृष्ण जपा अब मन लगा बुद्ध से
प्रेम अमर है फिर क्यों काया बदले चाहत
उम्र ढली,दिल ढला और जा जुड़ा किसी से
स्वपन में चलु नींद में चलू तुम्हे ढूंढने को
एक बार कहदो बुद्धम शरणं गच्छामि से
तरफ देखलो मेरी या देखू तरफ तुम्हारी
प्रेम हमरा इकतरफा क्यू होगा अब उनसे
ना मिलते हो तो अच्छा लगता दिन मुझको
मिलते ही लगता खुलकर मिला नही उनसे
सादर : शिव राम मीमरोठ
@Copy right reserve

 माना की संग दिल हूं !

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कब्ज होने से पहले प्रेमिका की नब्ज़ देखना पहला प्रेम है
एक ने निरस्त किया दो से जताने पूर्व निरस्तीकरण ही आखरी प्रेम है
मंदिर गलियारों में खुदा आया जताने अभक्ति भक्त को इशारों से
इशारे समझा, वैरागी समझना,वैराग धर्म मेरा उनसे आखरी प्रेम है
कौनसी भूल हुई जो उनके मर्म के मूल में पहुंच गए हम भूल से
मन पढ़ना उनका कोई पहेली नही समझ में आ गया
ये आखरी प्रेम है
समझना इतना भी कठिन नही किसी के मन को जो केमिस्ट्री से आसान है
उन्हे छोड़ने के बाद इन्हे जताने से पहले इनका इनकार आखरी प्रेम है
माना की संग दिल 💓 हूं , उनका असंग, संग दिल पर लकीर सी है
जताने से पहले बिन बताएं उनका इनकार श्रष्टि से मेरा आखरी प्रेम है
मान लिया, पीछा छोड़ दिया हवा का अब सहारा केवल दावा का,
पेड़ से सूखे तिनके चुन घरौंदा बुन पक्षी ने जताया आखरी प्रेम है
सादर: शिव राम मीमरो

 कटे नाखून टूटे बाल तलक सहेज

क्यू प्यासे को दशकों से सागर तट पर मिलने बुलाया
क्या गगरी खाली थी या रीति थी जो नीर नही पिलाया
या नियत काली थी या फिर मजबूर मुस्कान क्यों थी
या दुराव इरादों में था,स्वासों में निस्वास क्यों मिलाया
जब प्रतिस्पर्धी गिरगिट से हो, फिर भला क्यों फितरत से
भोले प्राणियों से छलाव कर दिल का पर्दा क्यों हिलाया।
समय रहते भान हुआ उनके फितराती मधुर मिजाज का
वर्ना हम धोबी का कुत्ता घर का,न घाट का, ऐसा भुलाया
चलो फिर और कही रिहर्सल, नेट प्रैक्टिस नही करना
हमारे दिल की पिच पर पग चिन्ह उनके नही धुलाया
चलो फिर नही मिले कभी दिन में,रात में ग्रहण की तरह
कैंडल नाइट डिनर पर न कभी बुलाया न पास में सुलाया
कुछ तो मर्यादा लेखन में है वर्ना वो तो मर्यादा भूल गए
कटे नाखून टूटे बाल सहेजे पर नसीब ने नही मिलाया

 *हैप्पी फ्रेंडशिप डे*

आँखों के रास्तें अनमोल रिश्ता दोस्तीं का हम ख़ुद के लिए ख़ुद बनाते है।
अनमोल दोस्ती तोड़के, ख़ुद के लिए ख़ुद जन्नत के दरवाज़े बंद करते है।।
होठों से बातें हो नहीं पाती, आँखों से आँखें बातें करती पहली मुलाक़ात में ।
बिन बातें पहली मर्तबा,बिन दूजी मुलाक़ात जल बिन मीन दिल तड़पते है।।
नथुनें उमस उगले, साँसों की गर्मी से चक्रवात उठे,लहू रगों में लाए सुनामी
आँखों से गंगा_जमना निकले दिल सागर उझले पलकें झुक मंगल करते।।
पहले रुकते,धीरज रखते थे, ईद दिवाली होली का और फागुन के फाग का
तीज त्यौहारों,सावन के झूलों, बैशाखी के मेले तक दिल सब्र तोड़ते रहते है।।
अब तो ढूँढ लिए जाएँगे यूँ फ़ोन नंबर, गूगल अकाउंट, अल्फ़ाबेटिक नाम से
अब यू-ट्यूब फ़ेसबुक ह्वाट्सऐप ट्विटर इंस्टाग्राम लिंक्डइन से लिंक रहते है।।
नाखूनरी नैल पॉलिस, हिना अंजलि लालिम,गर्दनरी सलवटे, भालरी लकीरें
पहले देखा करते थे, अब इंतज़ार कों नहीं करे, अब सीधा आलिंगन करते है।
मुझे पता क्या? क्या तुम पढ़ने की पहल करोगें? या फिर एक और भूल करेंगे!
कह नहीं पाये दिल दशकों में सदियों के क़िस्से दिल से वो बात पते की लिखते है।।
____________________________________
सादर : S R Meemroth

 पर वो बात नहीं माँ इन उँगली में

-------------------------
ऐ ओ सुन मेरे खुदा
मुझे एक और ज़िंदगी दे,
ये भी कोई जीवन है
सपनों मैं देखु अपनों को,
ये भी कोई जीवन है
मैं साथ रहूँ हर पल उनके
वो साथ रहे हर क्षण हमके
जीवन जी लेवे मिलकर खुलके
कहीं किसी और पे हुआ नहीं
ये मेरा दिल फ़िदा ए ओ मेरे खुदा
मुझे अब , उनसे मिलने को
ऐ मेरे खुदा मुझे एक और ज़िंदगी दे।।
मेरी ये जीवन यूँ ही बीता,
जीवन बीता ख़ाली शून्य में रीता सा
ना तो मिली कोई सीता सी
ना मिला उपदेश कोई गीता सा
क्यों और ख़राबी मैं जिलु मैं
क्या बन के शराबी पी लूँ मैं
अब तू ही वजह बता जीने की
वरना वरना नहीं तो नहीं तो
मुझे अब , उनसे मिलने को
ऐ मेरे खुदा मुझे एक और ज़िंदगी दे।।
एक ऐसा जीवन दे जिसमें ना हो
माँ मेरी मुझसे जुदा
कुछ दिन खेला कूदा मस्ती में
माँ तेरे आँचल में उसी पुरानी बस्ती में
मेरा जिस्म ढला जिसके जिस्म के साँचे में
उनसे मिला दे रे उनको बुला दे रे
नवम्बर नहीं दिसंबर नहीं
माँ से जुदाई का महीना सितंबर था
सितंबर ने सितम ढाएँ
उनसे मिला दे रे उनको बुला दे रे
या कहदे मिलना भी तो संभव नहीं
नहीं तो नहीं तो
मुझे अब , उनसे मिलने को
ऐ मेरे खुदा मुझे एक और ज़िंदगी दे।।
क्या बुरा किया मैंने बचपन में
जो माँ की उँगली छूट गई,
बाद में तेरे माँ मेरी माँ
उँगली तो ललनाओं की बहुतेरी पकड़ी
और पकडली उँगली बहूँ तेरी की
पर वो बात नहीं माँ इन उँगली में
जो बात मिली माँ मेरी तेरी उँगली में,
जब याद करूँ मेरी माँ तुझको
मेरी आँखों में पानी भर आये
उँगली पकड़ कर चलना सिखाया
चलना ही नहीं,उँगली पकड़ खाना सिखाया
जननी का जब से साथ नहीं
जीवन में अब वो बात नहीं
मुझे अब , उनसे मिलने को
ऐ मेरे खुदा मुझे एक और ज़िंदगी दे।।
मेरा जीवन वही था जो माँ सैंग जिया
मेरी लिए गीता वही है जो वो कह गये
जाने के बाद तुम्हारे माँ
कैसी दिवाली,कैसी होली
उस दिन बाद नहीं मन से खेली
अब निकले चाहे किसी की डोली
मुझे लगती हर चीज क्यों भोली
पर मुझे याद है मेरी माँ,
जो जाते जाते तू माँ मुझे बोली
मुझे अब , उनसे मिलने को
ऐ मेरे खुदा मुझे एक और ज़िंदगी दे।।
@कॉपी राइट रिज़र्व
All reactions:
You, Piara Singh, Adarsh Joshi and 3 others