Saturday, 12 October 2024

  कच्चा रंग होली का Vs पक्का रंग जाति धर्म का

**********†********************
होली का कच्चा रंग रंगे छोटी होली बड़ी होली धुलंडी सा
रंग सदा रहा उर्वशी सा आम्रपाली सा, सन्नी लियोनी सा
रंग काम का रंग नाम का रंग अदब का ,रंग कुर्सी का,
किस रंगरेज ने रंग धर्म, धर्म ने रंग लिया अफीम सा
शादी में रंग हल्दी का फीका पक्का रंग जात धर्म का
दहेज रंगे शादी का ताना बाना संबंध कबूतर बाज सा
शादी परिवार वंश समाज रंग की सीढी देखे घोड़ा चढ़े
रंग जात देखे बिन फरेबी फरेब करें एकांतमें यमराज सा
कौनसे रंग में रंगा जिस्म रंगीन लगे सुनसान में एकांत में
जिस्म क्यों ना रंगा हल्दी के रंग में रंगरेज था अंग्रेज सा
होठ लाल रंग के झूठे किए एक तस्तरी में एक चमचे से
स्त्री से सांसे रंगीन करे शादी जांच जात धर्म लिटमस सा
रंग आड़े कौनसा आया, समरूप कृत्य में सजा में अंतर
रंग जो रंगे पुलिस का डंडा वो फर्क करे चोर से धंधा सा
सादर : शिव राम मीमरोठ
@कॉपी राइट रिजर्व

No comments: