Saturday, 12 October 2024

 नींद ख्वाब सोना

जब चाह में मिरा तकिया का नाम
यूं ही हमने तिरा नाम पे रख दिया
मिरा तकिया मिरा दोस्त बन गया
दिल तुनामी तकिए पे रख दिया
भाव जो खाते थे नजर जो फेरते थे
हमे यतीम समझ के कहते थे उनका
दिल लॉकर में रखा छोडा ऐसा कहते
तेरे नाम से तकिए ने जख्म सही दिया
तुनामी तकिएसंग ख्वाबों में होता हूं
तिरी नीली आंखो में चेहरा खुद का
शुरू से नींद में दिखा तो करता था
इश्कसे पहले आंखों ने धोखा दिया
दोष किस की आंखो में था पता नही
आइने में मेरी आंखे तुझे खोजती रही
तिरे बगल में तिरी सहेली दिखती थी
तकिए से खफा आइने ने यूं धोखा दिया
तुनामी तकिया ज्यादा मुलायम यूं हुआ
या मेरे ही दिल को लगता तिरे नाम संग
मैने थोड़ा सा भी कुछ तुझसे नही लिया
मजा तिरे नाम के तकिए ने ज्यादा दिया
बाहों में सिमटता तिरे नाम का ये तकिया ,
मुझे अच्छा लगता तिरा नाम का ये तकिया
तकिए ने जंघाओं के आलिंगन में दुबक के
तिरे होने का अहसास कल ताजा कर दिया
तुनामी तकिया शिकायत मुझसे करे तिरि
मुझे नाचीज़ कहे और तुझे सब चीज कहे
ग्रीवा पसरी तो थी तकिए पर तुम्हारी भी
फिर तकिए ने आरोप मुझ पर लगा दिया
कैसे छुडाऊ पीछा तिरे नाम के तकिए से
तकिए में तुम हो या तुम ही खुद तकिया हो
मेरी जिंदगी में तिरे नाम तकिए ने मेरे लिए
तिरे नाम के तकिया को कलाम बना दिया।
सादर : शिव राम मीमरोठ
कॉपी राइट @रिजर्व
All reactions:
You, Piara Singh, Arun Kumar Nagar and 11 others
Like
Comment
Send
Share

No comments: